
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के साफाड़ा गांव में बुधवार की शाम को पानी के टांके में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन महिला को टांके से बाहर निकाल कर जालोर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिशनगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि साफाड़ा गांव निवासी चंदा देवी (34) पत्नी मेसाराम भील शाम करीब 5.30 बजे अपने घर आंगन में बने टांके से पानी भर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिसमें वो टांके में गिर गई। घर में अकेली होने से किसी को पता नहीं चला
हादसे के समय घर में कोई नहीं था
कुछ देर बाद बाहर से परिजन घर पहुंचे तो महिला घर में नहीं दिखी। इसके बाद टांके का ढक्कन खुला दिखा तो परिजनों ने टांके में झांक कर देखा तो महिला पानी में डूबी हुई थी। परिजनों ने महिला को बाहर निकाल कर शाम करीब 6.30 बजे जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मॉच्र्युरी में रखवाया शव
सूचना पर पहुंचें बिशनगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल ताराराम सहित पुलिस टीम ने महिला के शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। जिसका गुरुवार को पोस्टमॉर्टम होगा। वही थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से बुधवार की देर रात तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।
चामुंडेरी हर घर तिंरगा अभियान


