
PALI SIROHI ONLINE
जालोर;जालोर में बुधवार को एक 4-5 माह का भ्रूण मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। इसे बाद पोस्टमॉर्टम कर नगर परिषद के द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया गया।
महिलाओं ने देखा तो कुत्तों को भगाया
कोतवाल अरविन्द कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सूरज पोल के बाहर स्थित कलेक्ट्रेट रोड पर करीब 8 बजे एक भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। इस दौरान यहां से जा रही कुछ महिलाओं ने देखा तो कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी।
आधा शरीर खा गए थे
जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया डॉक्टर के अनुसार यह भूण करीब 4-5 माह तक का हो सकता है। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर नगर परिषद के द्वारा अन्तिम संस्कार कराया गया। डॉक्टर के अनुसार करीब 4-5 माह का भ्रूण हैं। कुत्तों ने भ्रूण का आधा शरीर खा लिया था। आधा शरीर ही बचा था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर इसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


