
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और एक सरकारी स्कूल के कक्षा-कक्षों व नवीन खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दिलावर बुधवार को रात 8 बजे जयपुर से रवाना होकर गुरुवार को सुबह 3 बजे जालोर पहुंचेंगे।
जहां सुबह 10 बजे बागरा थाना क्षेत्र के सिवणा रायपुरिया सर्किल पर निर्मित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण, कक्षा-कक्षों का उद्घाटन व नवीनीकृत खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद वे कई सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दिन रात करीब 8 बजे जालोर से कुंभलगढ़ (राजसमंद) के लिए रवाना होंगे।
चामुंडेरी हर घर तिंरगा अभियान