• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बागोड़ा में अनियंत्रित कार ने युवक को कुचला, मौत: पेड़ और बिजली के खंभे के बीच फंसा युवक; 20 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 13, 2026
in Local
0
बागोड़ा में अनियंत्रित कार ने युवक को कुचला, मौत: पेड़ और बिजली के खंभे के बीच फंसा युवक; 20 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-बागोड़ा थाना क्षेत्र में तहसील कार्यालय के सामने सोमवार रात करीब 9 बजे चाय की लोरी पर खड़े एक युवक को अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक पेड़ और बिजली के खंभे के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में जालोर रेफर किए जाने पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बागोड़ा थानाधिकारी बलदेव सिंह ने बताया- उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी विष्णु कुमार (29) पुत्र धर्म सिंह यादव वर्तमान में बागोड़ा में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार रात वह घर से किराने का सामान लेने निकला था। इस दौरान किराना दुकान के पास स्थित होटल की चाय की लोरी पर पेड़ के पास खड़े होकर चाय पी रहा था। तभी गांव की ओर से आई एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई।कार हटाने के बाद युवक को निकाला

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक पेड़ और बिजली के खंभे के बीच फंस गया था। लोगों ने पहले कार को हटवाया और फिर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से उसे बागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जालोर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।कार ड्राइवर हिरासत में, गाड़ी जब्त

हादसे की सूचना मिलने पर बागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार ड्राइवर रमेश चौधरी को हिरासत में लेकर दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

भिमालिया में पूजा करते समय विवाहिता झुलसी, हालत गंभीरः 2 महीने पहले हुई थी शादी, बांगड़ हॉस्पिटल से रेफर

Next Post

लालपुरा में विद्युत लाइन टूटने से कृषि कुएं पर खड़ी फसल व कटा चारा जलकर हुआ खाक,लाखों के नुकसान की आशंका,स्थानीय लोगो ने आग पर पाया काबू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page