
PALI SIROHI ONLINE
जालोर- फालना (पाली) में ट्रेन में युवक को हार्टअटैक आ गया। युवक और साथ आ रहा परिचित फालना स्टेशन पर उतर गए। जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो पहले उसे फालना और फिर बाली (पाली) अस्पताल ले जाया गया। बाली मे डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना 10 अप्रैल गुरुवार की शाम को हुई।
युवक के रिश्तेदार कैलाश कुमार माली ने बताया- जालोर जिले के भाद्राजून इलाके में मुलेवा गांव के रहने वाले गणेशाराम मेलों में नाश्ते की दुकान लगाते हैं और खेती-बाड़ी करते हैं। उनका बेटा अर्जुन कुमार (27) पांच साल से मुंबई में स्टेशनरी शॉप में काम करता था। 15 दिन पहले ही वह जालोर से मुंबई गया था।
13 अप्रैल रविवार को सिरोही जिले के पोसालिया कस्बे में होने वाले भगवान गौतम ऋषि के मेले में गणेशाराम नाश्ते की दुकान लगाना चाह रहे थे। इस काम के लिए बेटे की मदद की जरूरत थी। उन्होंने 8 अप्रैल को बेटे अर्जुन को जालोर लौट आने के लिए कहा। अर्जुन 9 अप्रैल की शाम एक परिचित के साथ मुंबई से ट्रेन पकड़कर जालोर के लिए रवाना हो गया।
10 अप्रैल की शाम फालना में अर्जुन की ट्रेन में तबीयत खराब हो गई। जिसको बाली हॉस्पिटल ले गए जहा डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया।
बाली थाने के एएसआई गणपत सिंह ने परिजनों को घटना की सूचना दी। शव को बाली हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अर्जुन गणेशाराम का इकलौता बेटा म्रतक की 3 बहने है और 5 माह की बेटी है, परिजन बाली पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम करा शुक्रवार को जालोर लेकर पहुंचे। जहां अर्जुन का अन्तिम संस्कार किया गया।


