• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्टांप वेंडर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: जालौर कचहरी में कार्यरत था, पुलिस कारणों की जांच में जुटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर की न्यू रामदेव कॉलोनी में शुक्रवार शाम को एक स्टांप वेंडर ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर जालोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक रफीक खान ने मृतक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृतघोषित कर दिया। इसके बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।जालौर कचहरी में कार्यरत था

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को एक स्टांप वेंडर ने अपने ही घर के पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एंबुलेंसकर्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुकेश पवार (32) पुत्र मोहनलाल मेघवाल, मूल निवासी वेलार, बाली (जिला पाली) के रूप में हुई है।

मृतक वर्तमान में जालौर कचहरी में स्टांप वेंडर के रूप में कार्यरत था। हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद मामले की पूरी जांच की जाएगी।

Previous Post

सुमेरपुर में बिल्डर से धोखाधड़ी, ब्रोकर पिता-पुत्र ने 58.75 लाख रुपए हड़पे

Next Post

सांडेराव से परशुराम महादेवजी   पैदल यात्रा संघ के 151 यात्रियों का जत्था गाजे-बाजे से रवाना, जगह जगह हुआ स्वागत

Next Post

सांडेराव से परशुराम महादेवजी   पैदल यात्रा संघ के 151 यात्रियों का जत्था गाजे-बाजे से रवाना, जगह जगह हुआ स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page