• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

प्रवासी बोले-जालौर सिरोही में चौथी बार बनाया बीजेपी का सांसद,फिर भी हमारे लिए डायरेक्ट ट्रेने नहीं मिली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0
प्रवासी बोले-जालौर सिरोही में चौथी बार बनाया बीजेपी का सांसद,फिर भी हमारे लिए डायरेक्ट ट्रेने नहीं मिली

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जालोर की जनता ने चौथी बार जालोर-सिरोही भाजपा को वोट देकर सांसद बनाया- फिर भी जनता निरास

आज भी जालोर जिले में समस्याओं के ढेर प्रवासी भाईयों को आने जाने हेतु डारेक्ट ट्रैने आज तक नहीं मिली,भण्डारी ने पीएम से लेकर रेलवे बोर्ड डिविजनल मैनेजर को भेजा पत्र


तखतगढ 21 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से जनता ने लगातार भाजपा को वोट देकर चौथी बार भाजपा का सांसद बनाया फिर भी समसयाए जस की तस बनी रहने से आम जनता निराशाजनक ही महसुस करना पड रहा है। यहा सबसे बडी समस्या भूजल स्तर गिरने से हमेशा सुखा ग्रस्त एरिया होने से ज्यादातर दक्षिण भारत मे लोग अपना व्यवसाय के लिए जालोर से जाते है। लेकिन उनके आने जाने कै लिए एक भी सीधी ट्रैन नही होने से प्रवासियों को जालोर पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना भारी पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर एक बार फिर मंगलवार को पैसेन्जर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति, जिला जालोर (राज. समदड़ी- भीलड़ी रेल खण्ड़ के अध्यक्ष एव आर टी आई में अनेक सराहनीय व तल्लेखनीय कार्य करने पर राज्य स्तर पर ‘सूबना सिपाही’ सम्मान पत्र से वर्ष 2019 में सम्मानित हीराचन्द भण्डारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलवे मंत्री रेलवे बोर्ड नई दिल्ली,  डिविजनल मैनेजर जयपुर जोधपुर, सहित जालौर सिरोही सांसद को पत्र भेजकर अवगत कराया की


अपनी भाजपा पार्टी को लगातार चार बार जालोर सिरोही जिले की जनता वोट देकर सांसद बनाया जा रहा हैं, उसके बावजूद आज भी जालोर जिले में समस्याओं के ढेर हैं  जालोर जिले में जमीन में भूजल स्तर गिरने के कारण सुखाग्रस्त्र एरिया होने व आम आदमी के पास पैसा नहीं होने के कारण व्यापार नहीं के बराबर था। इसलिये जालोर व आसपास के जिले की जनता अपना व्यापार करने के लिये अधिकांश दक्षिणी भारत के कौने कौने में जाकर अपना व्यापार कर पेट पाल रही है। इन प्रवासी भाईयों को आने जाने हेतु डारेक्ट ट्रैने आज तक नहीं मिली हैं।

जबकी समय समय पर संगठन व अन्य संगठनों द्वारा वर्षों से मांग की जा रही हैं लेकिन आज तक अनसुना किया गया हैं। आप हमेशा अपने भाषणों में कहते हैं आप मुझे मौका दो आपकी समस्याओं का समाधान व विकास कराने की गांरटी देता हूँ, लेकिन में आज दुखी मन से लिख रहा हूँ कि मेरे प्रवासी भाईयों, माताओ, नन्हें मुन्हें बच्चों को आने जाने में काफी भारी तकलीफ व खर्च उठाना पड़ रहा हैं। इसलिये आप मेरी जायज मांगों पर विचार कर दक्षिण भारत से आने जाने के लिये सीधी ट्रैनों को चालु करावे यात्री भार अधिक होने के कारण आज किसी भी ट्रैन में टिकट नहीं मिलता हैं। अतः मेरे मन की बात का समझते हुए हमारे प्रवासी भाईयों के जायज तकलीफो का समाधान शीघ्र करावें।

ये हे प्रमुख 5 मागे

बाड़मेर/भगत की कोठी से कन्याकुमारी, विशाखापट्टनम वाया सिकन्दराबाद, मैचुर, कोयमबटुर तक प्रतिदिन सुपरफास्ट ट्रैने चलाई जावें।

बाड़मेर से अहमदाबाद तक पैंसेजर ट्रैन दोपहर में चलाई जावें।

मुंज से भीलड़ी होते हुए जयपुर, दिल्ली, हरिद्वार तक प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रैन चलाई जावे।

भुज से कलकता तक प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रैन चलाई जावें।

गर्मी की छुट्टीयों में बाड़मेर/ जोधपुर से समर स्पैशल ट्रैने समदड़ी भीलड़ी होकर चलाई जावें।

अतःयह मेरे मन की बात पढ़कर तुरन्त अपने रेलमंत्री को बतावे कि जायज मांगों पर ट्रैने चलावें मेरे द्वारा बताई गई एक भी ट्रैन खाली नहीं जायेगी और रेलवे को भारी राजस्व देगी।

Previous Post

पाली में सिंगल यूज प्लास्टिक व गंदगी पर निगम की सख्त कार्रवाई, 5000 रुपये जुर्माना वसूला

Next Post

सुमेरपूर-मंत्री कुमावत 22, 23 को रहेंगे दौरे पर, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के मुख्य आतिथ्य कार्यक्रम में भी होंगे सम्मलित

Next Post
सुमेरपूर-मंत्री कुमावत 22, 23 को रहेंगे दौरे पर, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के मुख्य आतिथ्य कार्यक्रम में भी होंगे सम्मलित

सुमेरपूर-मंत्री कुमावत 22, 23 को रहेंगे दौरे पर, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के मुख्य आतिथ्य कार्यक्रम में भी होंगे सम्मलित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page