• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

*रतनाराम सुन्देशा माली समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बने:* सुंधा माता मंदिर में बैठक का आयोजन, मंदिर में विकास कार्य को लेकर की चर्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-शहर के भीनमाल रोड़ पर परिवहन विभाग ऑफिस के सामने टेकरी पर स्थित सुंधा माता मंदिर में सुन्देशा माली समाज सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें रतनाराम सुन्देशा को सर्व सहमति से अध्यक्ष घोषित किया।

सुन्देशा माली समाज सेवा समिति की बैठक श्री सुंधा माताजी मंदिर परिसर में रविवार को अध्यक्ष हुक्मीचंद माली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आय-व्यय व निर्माण कार्य की चर्चा की। इसके साथ मंदिर में विकास कार्य को लेकर सदस्यों ने अपने विचार रखे।

जिसके बाद सर्व सहमति से सुन्देशा माली समाज सेवा समिति के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा का प्रस्ताव रखा। जिसमें रतनाराम सुन्देशा को सर्व सहमति से माला पहनाकर अध्यक्ष घोषित किया। उसके बाद नए अध्यक्ष के साथ कमेटी के लोगों ने सुंधा माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान बैठक में भोमाराम सुन्देशा, नेनाराम, रमेश, गणपत, बाबुलाल, सावलाराम, तेजाराम, ईश्वर, मुकेश, विनोद, रणछोड़ सुंदेशा, शांतिलाल, ओमप्रकाश, चेतन, जेठाराम, हंसाराम, पुखराज, भवरलाल, महेन्द्र, शांतिलाल, विनोद व अशोक सुन्देशा समेत बड़ी संख्या में सुन्देशा गौत्र के लोग मौजूद रहे।

Previous Post

सांचौर में शिक्षक पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:पत्नी ने थाने में मामला दर्ज कराया, कार्रवाई की मांग

Next Post

चार्ज पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट:परिवार ने घर से बाहर आकर बचाई जान; तेज लपटों से जला पीवीसी पैनल

Next Post

चार्ज पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट:परिवार ने घर से बाहर आकर बचाई जान; तेज लपटों से जला पीवीसी पैनल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page