• May 5, 2026

राशन के गेहूं में मिला मरा हुआ चूहाः पीड़ित बोला-अगर बीमार हुए तो जिम्मेदार कौन होगा; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के सायला क्षेत्र से सरकारी राशन व खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले गेहूं में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया हैं।

जिले के सायला निवासी श्रवण कुमार वागरी ने राशन वितरण प्रणाली पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, उन्हें 1 मई को अप्रैल और मई महीने का सरकारीगेहूं मिला था। 3 मई को जब घर की महिलाओं ने गेहूं को साफ करने के लिए पानी से धोना शुरू किया, तो उसमें से मरा हुआ चूहा निकला, जो सड़ चुका था।

पीड़ित का कहना है कि अब इन गेहूं को खाने से अगर परिवार के लोग बीमार पड़ते है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

पीड़ित श्रवण कुमार का कहना है कि प्रशासन एक तरफ सरकार स्वच्छता का संदेश देता है, दूसरी ओर अधिकारियों की अनदेखी के कारण गरीबों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सड़ा हुआ अनाज मिलने से अब आमजन में राशन के गेहूं के उपयोग को लेकर भय व्याप्त है। पीड़ित ने संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले में रसद अधिकारी नम्रता का कहना है कि गेहूं को देख कर भरा जाता हैं। मरा हुआ चूहा परिवार के घर में मिला है, ऐसे में संभावना है कि उसके घर में गिरा हो। ग्राहक को गेहूं लेते समय उसे जांच कर ही लेना चाहिए।

You cannot copy content of this page