• May 5, 2026

वागसिंह हत्याकांड मामला: आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांगः ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले-एक महीने बाद भी नहीं पकड़े गए सभी आरोपी

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल थाना क्षेत्र के भागलसेफ्टा गांव में हुए वागसिंह हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक केवल तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

इसी के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण उपखंड कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

You cannot copy content of this page