• April 29, 2026

27 क्विंटल डोडापोस्त, 15 किलो गांजा किया नष्टः 64 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने जब्त की थी ड्रग

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त की गई ड्रग और नशीला पदार्थ नष्ट किया। जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया की अध्यक्षता में गठित जिला औषधि समिति ने कुल 64 अलग-अलग मामलों में पकड़े गए माल का निस्तारण किया।

फायरिंग रेंज पर जलाकर किया नष्ट

यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 52A के तहत की गई। न्यायालयों से इन्वेंट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव आडवाडा स्थित फायरिंग रेंज पर मंगलवार को सभी थानाधिकारियों और मालखाना प्रभारियों की मौजूदगी में अवैध मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट कर दिया।

इतना नशीला सामान जलाया

27 क्विंटल 22 किलो 338 ग्राम डोडापोस्त

करीब 1 किलो स्मैक और 1 किलो 208 ग्राम एमडी

15 किलो से अधिक गांजा और 115 नग अफीम के पौधे

2805 नशीली टेबलेट्स को नष्ट किया गया हैं

You cannot copy content of this page