• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बांसवाड़ा हत्याकांड में 6 हिरासत में, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनातः 12 के खिलाफ मामला दर्ज; 2 दिन बाद हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0
बांसवाड़ा हत्याकांड में 6 हिरासत में, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनातः 12 के खिलाफ मामला दर्ज; 2 दिन बाद हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-बांसवाड़ा के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में युवक की नृशस हत्या के बाद पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

घटना के बाद बिगड़े हालातों को देखते हुए गांव में अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है। साथ ही गांव में हर आवाजाही पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है।12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

मृतक गोविंद के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुल 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। फिलहाल 6 लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गमगीन माहौल में अंतिम विदाई

सोमवार को हुए पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार सुबह मृतक गोविंद का शव परिजनों को सौंपा गया। गांव में स्थिति पर काबू बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। भारी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल के बीच परिजनों ने गोविंद का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस बोली- चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं

मामले के अनुसंधान अधिकारी रूपसिंह का कहना है- हमने मोटागांव थाने में घटना के चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हिरासत में लिए गए 6 लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं, जिससे दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

Previous Post

27 क्विंटल डोडापोस्त, 15 किलो गांजा किया नष्टः 64 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने जब्त की थी ड्रग

Next Post

रानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस चौकी लगाने की मांग

Next Post
रानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस चौकी लगाने की मांग

रानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस चौकी लगाने की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page