• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मंदिर से दिनदहाड़े 5 लाख की ज्वेलरी चोरीः शाम को ताले टूटे मिले, 150 रुपए ले गए चोर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर की आशापूर्णा कॉलोनी स्थित आशापुरी माताजी मंदिर में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हुई। चोर मंदिर के ताले तोड़कर माताजी का चांदी का छतर, गाय, हाथी समेत करीब 2 किलो चांदी की ज्वैलरी और पूजा की थाली में रखे 150 रुपए चोरी कर ले गए। चांदी की ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। पुजारी के शाम को मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की।सुबह पूजा के बाद मंदिर पर लगाया था ताला

मंदिर के पुजारी भरत कुमार पुत्र रामचंद्र श्रीमाली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 8 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर पर ताला लगाकर घर चले गए थे। शाम को आरती के लिए जब वे मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे और दरवाजा खुला मिला। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मंदिर में रखी चांदी की ज्वेलरी गायब थी।

करीब 2 किलो चांदी की ज्वेलरी चोरी

पुजारी के अनुसार चोर माताजी का चांदी का छतर, गाय, हाथी समेत करीब 2 किलो चांदी की अन्य ज्वैलरी चोरी कर ले गए। चोरी की गई चांदी की ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा चोर पूजा की थाली में रखे करीब 150 रुपए नकद भी ले गए।

मंदिर समिति के पदाधिकारी और कॉलोनीवासी पहुंचे

चोरी की जानकारी मिलने के बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष जयसिंह, उपाध्यक्ष हरिसिंह सहित कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर का निरीक्षण किया। पुजारी भरत कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाशपुलिस मंदिर तक आने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चोर किस रास्ते से मंदिर तक पहुंचे और चोरी के बाद किस दिशा में फरार हुए।

कॉलोनीवासियों ने पुलिस के पहुंचने में देरी का आरोप लगाया

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि चोरी की घटना कोतवाली थाने से करीब 1 से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर हुई। लोगों के अनुसार पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

इस दौरान कॉलोनीवासियों ने पुलिस अधिकारियों को कई बार फोन किया। करीब एक घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

Previous Post

चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर

Next Post

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार,बनेगा अत्याधुनिक रेलवे गुड्स शेड

Next Post
मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार,बनेगा अत्याधुनिक रेलवे गुड्स शेड

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार,बनेगा अत्याधुनिक रेलवे गुड्स शेड

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page