• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गणपति-विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की मौत: पानी में पड़ा नारियल लेने के लिए उतरा था; आधे घंटे के मशक्कत के बाद बाहर निकाला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 23, 2026
in Local
0
गणपति-विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की मौत: पानी में पड़ा नारियल लेने के लिए उतरा था; आधे घंटे के मशक्कत के बाद बाहर निकाला

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के लेटा गांव में मंगलवार को गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

किशोर पानी में पड़ा नारियल लेने के लिए तालाब में उतरा था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

डिफेंस की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवायाहै, जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।पानी में पड़ा नारियल लेने गया था

जानकारी के अनुसार, लेटा गांव निवासी प्रवीण (17) पुत्र कुयाराम चौधरी मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में उतरा था।

बताया जा रहा है कि वह पानी में पड़ा नारियल लेने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।सिविल डिफेंस की टीम ने बाहर निकाला शव

घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक प्रवीण की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई। सिविल डिफेंस टीम में मदन लाल, हरसन कुमार, मुकेश कुमार, राजू सोयल खां और भगवानाराम मौके पर पहुंचे।

मदन, मुकेश और राजू ने पानी में उतरकर तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने प्रवीण के शव को पानी से बाहर निकाला।

बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए

किशोर के डूबने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास एकत्रित हो गए। शव को जालोर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

दांतराई में रास्ता रोककर 2 युवकों पर लाठियों से हमला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page