PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड शहर के सांतपुर आईटीआई मार्ग पर मंगलवार को एक पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर रिको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, सांतपुर आईटीआई मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही रिको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चम्पावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस नेघटनास्थल का मुआयना किया और शव को नीचे उतरवाया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही गुमशुदगी के मामले भी देखे जा रहे हैं। शव को मॉर्च्यूरी में रखवाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
रिको थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।
