• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

श्रद्धालुओं को लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर डरायाःपुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया, सात दोस्त दर्शन करने सिरे-मंदिर जा रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 12, 2026
in Local
0
श्रद्धालुओं को लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर डरायाःपुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया, सात दोस्त दर्शन करने सिरे-मंदिर जा रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में बुधवार सुबह 5 बजे सिरे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पिस्तौल दिखाने वाले युवक मुकेश कुमार जाट को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

लाइसेंस पिस्तौल से धमकाया

जानकारी के अनुसार, 7 दोस्त कार में सवार होकर सिरेमंदिर जा रहे थे। इसी दौरान गंगानगर जिले का निवासी और वर्तमान में जालोर के फतेह हिल्स में रहने वाला मुकेश जाट भी अपनी स्कॉर्पियो से सिरे मंदिर की ओर जा रहा था।

श्रद्धालुओं की सफेद कार एक-दो बार उसकी स्कॉर्पियो के आगे-पीछे चलने पर मुकेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और उन्हें धमकाया।

शांतिभंग में गिरफ्तार किया

श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसे श्रद्धालुओं के बदमाश होने का शक हुआ था, इसलिए उसने पिस्तौल दिखाई।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुकेश कुमार जाट को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दूसरे पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Previous Post

चिमनपुरा के जितेन्द्रसिंह राणावतं विकास अधिकारी के पद पर हुए पद्दोन्नत, चामुंडेरी में हुआ स्वागत

Next Post

पाली-हादसों में 2 की मौत: रोड क्रॉस करते समय टैंकर ने कुचला, बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page