• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सरपंच पतीं कोशला राम को किया गिरफ्तारः 8 महीने से फरार चल रहा था, आरोपी पर 10 हजार का ईनाम भी था घोषित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाड़मेर-बाड़मेर और जालोर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर और बायतु पंचायत समिति के सऊओं की ढाणी ग्राम पंचायत के सरपंच पति कौशलाराम को बालोतरा जिला के पायलां कलां पंचायत समिति से चुनावी सभा के दौरान गिरफ्तार किया है। बाड़मेर पुलिस ने गिरफ्तार के बाद जालोर की भीममाल पुलिस को सौंप दिया। आरोपी जालोर जिले में दर्ज एनडीपीएस के एक मामले में पिछले 8 महीने से फरारचल रहा था। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बाड़मेर पुलिस ने पूर्व में कौशलाराम की 3.37 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, जालोर जिले के बिजलिया गांव में बागोड़ा पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा किया था। इस दौरान आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें से 47.780 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने वाहन मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, मामले में फरार चल रहे कौशलाराम पर जालोर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

3.37 करोड़ की संपत्ति की थी फ्रीज

बाड़मेर पुलिस ने 10 नवंबर को बायतु थाने के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी कौशलाराम की संपत्ति फ्रीज की थी। पुलिस ने बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर में मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से बनाई गई करीब 3.37 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज किया था।

बाड़मेर पुलिस के सहयोग से जालोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम पुत्र खेराजराम निवासी सऊओं की ढाणी, भोजासर को बाड़मेर पुलिस के सहयोग से जालोर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बागोड़ा थाने

में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले मेंमें एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में वह पिछले 8 महीने से फरार चल रहा था।

आरोपी के खिलाफ 17 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, कौशलाराम के खिलाफ कुल 17 मामले दर्ज हैं। इनमें मादक पदार्थों की तस्करी के 7 मामले शामिल हैं। इसके अलावा आर्म्स एक्ट, राजकार्य में बाधा, पुलिस हिरासत से फरार होने और चोरी के मामले भी दर्ज हैं। ये मामले पंजाब, बालोतरा, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर ग्रामीण, चित्तौड़गढ़, छोटी सादड़ी, सुमेरपुर और महाराष्ट्र में दर्ज हैं। आरोपी बायतु थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

Previous Post

बाली पूर्व विधायक के पुत्र नरेंद्र परमार ने किया हिंगलाज माताजी पैदल यात्रा समापन कार्यक्रम में यात्रियों का सम्मान

Next Post

पाली-अब घर पर ही प्राप्त करेंगे मतदाता परिचय पत्र, ट्रैकिंग के बाद सुपरवाइजरों को सौंपे जाएंगे परिचय पत्र, बीएलओ के माध्यम से होगा वितरण

Next Post
पाली-अब घर पर ही प्राप्त करेंगे मतदाता परिचय पत्र, ट्रैकिंग के बाद सुपरवाइजरों को सौंपे जाएंगे परिचय पत्र, बीएलओ के माध्यम से होगा वितरण

पाली-अब घर पर ही प्राप्त करेंगे मतदाता परिचय पत्र, ट्रैकिंग के बाद सुपरवाइजरों को सौंपे जाएंगे परिचय पत्र, बीएलओ के माध्यम से होगा वितरण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page