PALI SIROHI ONLINE
बाली पूर्व विधायक के पुत्र नरेंद्र परमार ने किया 4 दिवसीय हिंगलाज माता जी पैदल यात्रा समापन कार्यक्रम में यात्रियों का सम्मान
श्री हिंगलाज माता जी पैदल संघ नानर वाडा ( स्वरूपगंज) से ला र भाकर (दांतीवाडा) 4 दिवसीय यात्रा का समापन आज हिंगलाज माता जी झुपी प्रांगण में महामंडलेश्वर संतोष दास जी महाराज की निश्रा में हुआ। श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली के आयोजक पूर्व विधायक अमृत परमार के पुत्र नरेन्द्र परमार, बाली जिला विहिप अध्यक्ष वना राम चौधरी, रमेश टेलर ने महामंडलेश्वर का माला , दुपट्टा एवं माता दी प्रतिमा देकर बहुमान किया तत्पश्चात यात्रा संघवी रमेश पुरोहित , दलपत पुरोहित, चंदन पुरोहित का माला दुपट्टा एवं माता दी प्रतिमा देकर स्वागत किया।
परमार ने बताया कि उक्त पदल यात्रा पिछले 8 वर्षों से अखंड श्री हिंगलाज माता ला र भाकर हिंगलाज दातीवाड़ा समापन होती है।समापन कार्यक्रम में परमार ने धर्म में यात्रा की अनुमोदना की एवं जून महीने में आबू परिक्रमा पैदल यात्रा में श्री वैष्णोदेवी माता मंडल बाली मुंबई के सदस्य महामंडलेश्वर संतोष दासजी की निश्रा में होगी






