• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गणपत सिंह हत्याकांड : ट्रायल 12 अगस्त से, तीनों आरोपियों को सुनाएंगे आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले के बहुचर्चित गणपत सिंह हत्याकांड प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। सुनवाई कर रही एडीजे कोर्ट, भीनमाल में 12 अगस्त से ट्रायल शुरू होगा।

प्रकरण में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में आरोप सुनाए जाएंगे। इसके बाद आरोपियों से आरोपों पर जवाब लिया जाएगा। मामले में गवाही व साक्ष्य प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। गणपत सिंह हत्याकांड को लेकर लंबे समय से जांच और न्यायिक प्रक्रिया चल रही है। प्रकरण में पुलिस की – ओर से आरोप पत्र पेश किए जाने के बाद मामला ट्रायल के चरण में पहुंचा है।

लच्छू की जमानत याचिका टली

आरोपी लच्छू देवी की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने 2 हफ्तों के लिए टाल दिया। दूसरी बार याचिका पर सुनवाई टली है। इससे पूर्व लच्छू देवी के वकील ने पुरानी चार्जशीट पर बहस करनी शुरू की। जस्टिस ने इस पर आपत्ति जताई। 1 हफ्ते का समय दिया। बाद में 27 जुलाई को लच्छू देवी का बचाव पक्ष ठोस आधार पेश नहीं कर पाया।

आरोप तय होने के बाद मामले की नियमित सुनवाई शुरू होगी। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य पेश किए जाएंगे। गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष को हत्या से जुड़े साक्ष्य और गवाहों के माध्यम से आरोप साबित करने होंगे। बचाव पक्ष को पक्ष रखने का मौका मिलेगा।

Previous Post

सुमेरपूर-परिवार बाहर गया, घर से चोर लाखों के जेवर ले गए

Next Post

शिवगंज-न्यायालय में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रिमोट प्वाइंट, अब ऑनलाइन दर्ज होंगे गवाहों के बयान

Next Post

शिवगंज-न्यायालय में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रिमोट प्वाइंट, अब ऑनलाइन दर्ज होंगे गवाहों के बयान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page