• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आवारा कुत्तों के हमले में 15 लोग घायलः 11 बच्चे भी शामिल; शहरवासियों में डर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 23, 2026
in Local
0
आवारा कुत्तों के हमले में 15 लोग घायलः 11 बच्चे भी शामिल; शहरवासियों में डर

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर में आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के काटने से करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें 10 साल तक की उम्र के 11 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाने के साथ प्राथमिक उपचार दिया गया। एक बच्ची को कुत्ते ने कई जगह काटकर लहूलुहान कर दिया। लगातार सामने आ रहे हमलों से शहरवासियों में डर बना हुआ है।शहर के अलग-अलग इलाकों में कुत्तों ने किया हमला

रविवार को तासखाना बावड़ी, बाईपास रोड, राजेंद्र नगर और सूरजपोल के बाहर कुत्तों ने लोगों पर हमला किया। इनमें कई छोटे बच्चे भी घायल हुए। एक बच्ची को कुत्ते ने कई जगह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

अचानक इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों के काटने के मामले सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है।इन लोगों को कुत्तों ने काटा

तासखाना बावड़ी निवासी उत्तम गहलोत (14), दीपिका (21), मुस्कान (8), कार्तिक (6), वजाराम (45), हिना (8), तस्लीम (12), अनिल (4), फरदोंस (9), रवीना (4), प्रिंस (9), देविका (5) और संजय मीणा (10) को कुत्तों ने काटा।

वहीं, राजेंद्र नगर निवासी जयदीप (9) पुत्र अमितपुरी और भीनमाल बाईपास रोड निवासी शुभम (7) भी कुत्ते के हमले में घायल हुए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पार्षदों ने पहले भी नगर परिषद से की थी शिकायत

आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर वार्ड-6 के पार्षद मुकेश सांखला समेत कई पार्षदों ने कुछ दिन पहले भी नगर परिषद को शिकायत दी थी।

उन्होंने लालपोल सहित शहर के अन्य स्थानों पर घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़कर आबादी क्षेत्र से दूर छोड़ने की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

आयुक्त बोले- रात में कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजेंगे

नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम को निर्देश दे दिए गए हैं। रात के समय टीम भेजकर कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

कांबेश्वर महादेव का लक्खी मेला कल भरेगा, भजन संध्या आज होगी

Next Post

माउंट आबू में कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरनः दो दिन तक 0 डिग्री पर रहा न्यूनतम तापमान, सोमवार को बढ़कर 3 डिग्री पहुंचा

Next Post
माउंट आबू में कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरनः दो दिन तक 0 डिग्री पर रहा न्यूनतम तापमान, सोमवार को बढ़कर 3 डिग्री पहुंचा

माउंट आबू में कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरनः दो दिन तक 0 डिग्री पर रहा न्यूनतम तापमान, सोमवार को बढ़कर 3 डिग्री पहुंचा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page