PALI SIROHI ONLINE
जालोर-लोकसभा चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में जालोर में रोड शो किया। रोड शो राजेन्द्र नगर के राजपुरोहित छात्रावास से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंचा। जगह-जगह फूल मालाओं से जनता ने गहलोत का स्वागत किया। गहलोत ने अपने बेटे वैभव के लिए हाथ जोड़ कर समर्थन मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी व शहरवासी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार-प्रसार का आज अन्तिम दिन हैं। शाम 6 बजे के साथ ही चुनाव प्रचार थम जाएगा। में हर पार्टी और प्रत्याशी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन बुधवार सुबह 10 बजे अशोक गहलोत हेलिकॉप्टर से जालोर स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद कार से करीब 11.30 बजे शहर के राजेन्द्र में स्थित राजपुरोहित छात्रावास पहुंचे।
यहां से रोड शो शुरू हुआ। अस्पताल चौराह, तिलक द्वारा व सरदार पटेल मार्ग से होते रोड शो गांधी चौक पहुंचा, जहां गहलोत ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए और रवाना हो गए।
ये भी पढ़े
रोड शो के दौरान वैभव गहलोत नहीं रहे मौजूद
जालोर में चुनाव प्रसार के अन्तिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रोड शो किया गया। लेकिन वैभव गहलोत रोड शो में शामिल नहीं हुए।
इस दौरान अशोक गहलोत के तरक्की एक्सप्रेस रथ पर जालोर विधानसभा प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, कांग्रेस के युवा नेता लक्ष्मणसिंह सांखला, जालोर प्रतिपक्ष नेता बसन्त सुथार, माली समाज छात्रावास के अध्यक्ष तेजाराम सोलंकी मौजूद रहे। तथा रोड़ शो में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता व शहरवासी मौजूद रहे।