• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे टेम्पो को मारी टक्कर: 3 महिला समेत 7 लोग गंभीर घायल, कार
जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में एक कार की टक्कर से सवारियों से भरा टेम्पों पलट गया। जिससे 7 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा बीशनगढ़ रोड़ पर शाम 4.30 बजे हुआ। एम्बुलेंस की सहायता से सभी को जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां सभी का इलाज जारी हैं।

तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को मारी टक्करदरअसल, जिले के पहाड़पुरा से बिशनगढ़ जा रहे सवारियों से भरे एक टेम्पो को पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे टेम्पो सड़क किनारे पलट गया। जिसमें 3 महिला समेत करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पायलट पूरण सिंह और इएमटी दिनेश ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी को जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया।जहां सभी का इलाज जारी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेम्पो समेत कार को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।हादसे में ये घायल हुए

इस हादसे में धमेन्द्र (15) पुत्र हितेश, अक्षिता पुत्री (10) हितेश कुमार, लक्ष्मण (23) पुत्र चेलाराम, पवनी (40) पत्नी हितेश, रामुदेवी (32), ममता कुमारी (4), लालाराम और वासन गांव निवासी सोनाराम (55) पुत्र रूपाराम सरगरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Previous Post

रेवदर में दो अलग-अलग जगह सड़क हादसेः दो बाइक सवार गंभीर घायल, मां-बेटे को आईं मामूली चोटें

Next Post

देलवाड़ा रोड पर एक साथ दिखे 4 भालू: आबादी क्षेत्र में विचरण करते आए नजर, गाड़ी के ड्राइवर ने बनाया वीडियो

Next Post

देलवाड़ा रोड पर एक साथ दिखे 4 भालू: आबादी क्षेत्र में विचरण करते आए नजर, गाड़ी के ड्राइवर ने बनाया वीडियो

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page