• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्कॉर्पियो-कार भिड़ंत के बाद पलटी, दो महिलाओं की मौत: चार लोग घायल, 2 की हालत गभीर, बिसंनगढ़ ऐलाना के पास की घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 14, 2026
in Local
0
स्कॉर्पियो-कार भिड़ंत के बाद पलटी, दो महिलाओं की मौत: चार लोग घायल, 2 की हालत गभीर, बिसंनगढ़ ऐलाना के पास की घटना

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में दो कारों में भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रही स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। मंदिर जा रहे कार सवार 6 लोग गाड़ी के अंदर ही फंस गए। स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के सभी घायलों को कार से निकाला। एंबुलेंस से सबको जालोर के जिला हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव के पास का है। हादसे की सूचना पर बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार और उम्मेदाबाद चौकी प्रभारी डूंगराराम चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई ।

मंदिर दर्शन के लिए जा रहा थाा परिवार

बिशनगढ़ थाना ASI डूंगराराम ने बताया- आई-10 कार में जालोर के ओड़वाड़ा निवासी शांतिलाल (60) पुत्र छागाराम राजपुरोहित, उनकी पत्नी लीला देवी (60), दिनेश (30) पुत्र हरीराम मेघवाल, सुशीला (12) पुत्री दिनेश कुमार मेघवाल, सौरम देवी (55) पत्नी हरीराम मेघवाल और हडमतगढ़ निवासी वचनाराम (38) पुत्र रावताराम मेघवाल सवार थे। सभी सोमता स्थित राम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान ऐलाना गांव के पास उनकी कार के आगे चल रही स्कॉर्पियो अचानक मुड़ गई।

स्कॉर्पियो से टकराई आई-10, फिर दोनों वाहन पलट गए

ASI डूंगराराम ने बताया – स्कॉर्पियो के अचानक मुड़ने से आई-10 कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। इसके बाद आई-10 कार भी अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो के ऊपर चढ़ गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी ने रास्ते में दम तोड़ा

हादसे में लीला देवी राजपुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आई-10 में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर जालोर से दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। पायलट पूरणसिंह और बफाराम तथा ईएमटी दिनेश कुमार और किशोर कुमार की मदद से घायलों को जालोर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस दौरान रास्ते में सौरम देवी (55) की भी मौत हो गई। घायलों में वचनाराम और दिनेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। सुशीला का जालोर के सरकारी हॉस्पिटल में और शांतिलाल का जालोर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Previous Post

पूज्य आचार्य श्री विजय रत्नसेन सूरीश्वर जी म.सा. के संयम सुवर्ण वर्ष पर गिरनार महातीर्थ भाव यात्रा का भव्य आयोजन 17 जून को

Next Post

तखतगढ-16 वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा जलदाय विभाग के लिए निमिॅत कमरे ने खोली घटिया निर्माण की पोल

Next Post

तखतगढ-16 वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा जलदाय विभाग के लिए निमिॅत कमरे ने खोली घटिया निर्माण की पोल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page