• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरपंच प्रत्याशी के पति बोले- मतगणना में गड़बड़ी हुई: न्याय मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे, तीन दिन बाद महापड़ाव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जिसको लेकर सरपंच प्रत्याशी प्रकाश कंवर के पति करण सिंह की जालोर कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। करण सिंह ने अब 18 नवंबर को कलेक्ट्रेट के सामने महापड़ाव करने की घोषणा की है। इसमें जोधपुर संभाग से राजपूत समाज सहित 36 कौम के लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।जानें क्या है मामला

भूख हड़ताल पर बैठे सरपंच प्रत्याशी प्रकाश कंवर के पति करण सिंह ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए रकमा देवी पत्नी जोगराज राजपुरोहित और प्रकाश कंवर पत्नी करण सिंह के बीच मुकाबला था। मतगणना के पहले चरण में प्रकाश कंवर को दो वोट से विजयी घोषित किया गया था। इसके बाद दोबारा हुई मतगणना में भी उनकी दो वोट से फिर जीत बताई गई। हालांकि, रकमा देवी की ओर से पुनर्मतगणना की मांग के बाद तीसरी बार मतगणना की गई, जिसमें कथित तौर पर पहले खारिज किए गए मतों को दोबारा गिनती में शामिल करने से रिजल्ट बदल गया और रकमा देवी एक वोट से जीत गईं।

इसी मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए करण सिंह लगातार विरोध कर रहे हैं और न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को होने वाले महापड़ाव में जोधपुर संभाग के राजपुत समाज समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। यदि इसके बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे यहीं होली भी मनाएंगे।

Previous Post

कुंडाल ग्राम में बिरसा मुंडा की 151 वी जयंती मनाई गई

Next Post

ताराचंद सोलंकी जिला कोष पाली से प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत होने पर आयोजित सेवानिवृत समारोह में पहुंच परमार ने किया बहुमान

Next Post

ताराचंद सोलंकी जिला कोष पाली से प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत होने पर आयोजित सेवानिवृत समारोह में पहुंच परमार ने किया बहुमान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page