
PALI SIROHI ONLINE
जैतारण-जैतारण के राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर सोमवार सुबह नोबेल चौराहे पर जोधपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे माल से भरे ट्रोले ने सामने से आ रही फॉर्च्यूनर और एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।
हादसे में घायल बाइक सवार की पहचान मोहराई गांव के दुर्गाराम बावरी (50) और भीकाराम बावरी घायल हो गए। दुर्गाराम की हालत गंभीर है। दोनों मोहराई से जैतारण की ओर आ रहे थे। नोबल चौराहे पर यूटर्न लेते समय सामने से बेकाबू गति में आ रहे ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया।
साथ ही ट्रोला सामने से आ रही फॉर्च्यूनर से भी टकरा गया। दुर्गाराम के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे तुरंत राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र जैतारण लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रोले का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जैतारण थाना अधिकारी मंजू मुलेवा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने नोबेल चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही और तेज रफ्तार भारी वाहनों की अनदेखी को हादसे का कारण बताया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।


