PALI SIROHI ONLINE
जैतारण- जैतारण क्षेत्र में विभिन्न गांवों से होकर निकल रही सभी नदियों का वेग तेज होने के कारण प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिन गांवों से नदियां आ रही हैं, उनके रास्ते बंद करवा दिए हैं। जैतारण से ग्राम निम्बोल, काणेचा, आनंदपुरकालु से लिलरिया, फुलमाल से लासनी के मार्ग को प्रशासन ने कांटे डालकर बंद कर दिया है। काणेचा सरपंच राजेन्द्र चौहान व ग्राम विकास अधिकारी अशोक परिहार ने बताया कि काणेचा नदी में बहाव तेज होने पर रास्ता रोक दिया है। बिरोल से मालपुरिया भी रास्ता बंद करवा दिया है। इससे करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन बंद हो गया है।