PALI SIROHI ONLINE
जैतारण । क्षेत्र के फूलमाल से रामदेवरा के लिए पैदल रवाना हुए जत्थे में शामिल ग्रामीण की रास्ते में हार्ट अटैक – से मौत हो गई। बेटे की मौत की – खबर सुनकर घर पर उसकी 63 – वर्षीय मां ने दम तोड़ दिया।
मां-बेटे की कुछ ही समय के – अंतराल में मौत होने से पूरे गांव में – शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार फूलमाल गांव से ग्रामीण रामदेवरा की पैदल यात्रा पर रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान 4 सितंबर की सुबह देचू के पास सीयाराम पुत्र देवाराम नट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। सीयाराम की मौत का समाचार जैसे ही फूलमाल में उसके परिजनों तक पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत का सदमा 63 वर्षीय मां प्रेमदेवी पत्नी देवाराम सहन नहीं कर सकीं। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में मां और बेटे की मौत से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गम का माहौल छा गया। शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया।


