PALI SIROHI ONLINE
बलवना-बिसलपुर से रविवार को कांबेश्वर महादेव के दर्शन के लिए पैदल संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। इसमें छत्तीस कौम के लोग, घांची समाज और अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। सुबह 6 बजे से रिक्शा स्टैंड और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने श्रद्धालु जुटने लगे। पैदल संघ को महिपालसिंह देवड़ा ने माला रवाना किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे हवन कुंड में नारियल चढ़ाकर पूजा की। पहनाकर
संघ सदस्य भगवा ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए चले। महिलाएं और पुरुष डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़े। 9 बजे संघ बलवना पहुंचा। यहां बाबा रामदेवजी मंदिर में विशेष-अर्चना की। संघ जवाई बांध होते हुए दुदनी पहुंचा। वहां भद्रेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करखुशहाली की कामना की। अंत में संघ कांबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेककिया और प्रसाद अर्पित किया। देश की भलाई और अच्छी बारिश की प्रार्थना भी की गई। मंदिरपरिसर में महिला मंडल ने भजन-कीर्तन किया। महाप्रसादी का आयोजन हुआ।


