PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-केंद्र सरकार के मंत्रियों को मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। राजस्थान के मंत्रियों में गजेंद्र सिंह शेखावत का इस बार मंत्रालय बदल गया है। जलशक्ति की जगह उन्हें पर्यटन और कला संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई है। भूपेंद्र यादव का वन एवं पर्यावरण और अर्जुनराम मेघवाल का कानून एवं न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के साथ संसदीय कार्य मंत्रालय बरकरार रखा गया है। भागीरथ चौधरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है।
NDA के तीसरे टर्म की सरकार में राजस्थान को पिछले बार से ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला था। मोदी 2.0 में जहां राजस्थान से 3 मंत्री सरकार में शामिल किए गए थे तो इस बार 4 सांसदों को मौका दिया गया। गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव और अर्जुन मेघवाल को जहां रिपीट किया गया है तो भागीरथ चौधरी को पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है।
जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।। बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार दिया था। अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी को राज्य मंत्री बनाया था।
राजस्थान को पर्यटन के बड़े प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन और कला संस्कृति मंत्रालय मिलने से राजस्थान को अब पर्यटन स्थलों के विकास में केंद्रीय प्रोजेक्ट्स मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। धार्मिक ट्यूरिज्म सर्किट प्रोजेक्ट को गति मिलने की संभावना है। राज्य में इको ट्यूरिज्म के प्रोजेक्ट की भी बड़ी संभानाएं हैं। संस्कृति मंत्रालय के बड़े आयोजन भी अब राजस्थान में हो सकेंगे।