• April 12, 2026

14 को भरेगा गौतम ऋषि मेला, सुबह 4:30 बजे गंगा कुंड में होगा पूजन, 13 को होगा श्रदालुओ का आगमन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शिवगंज-तहसील के ग्राम चोटिला के पास गौतम ऋषि महादेव मंदिर परिसर में मीणा समाज का गौतम ऋषि मेला 14 अप्रैल को आयोजित होगा। श्रद्धालुओं का आगमन 13 अप्रैल से शुरू होगा।मेला 15 अप्रैल की शाम को विसर्जित किया जाएगा। ट्रस्ट के अनुसार 14 अप्रैल को सुबह 4:30 बजे पवित्र कुंड में गंगा कुंड पूजन और अस्थि विसर्जन का मुहूर्त रहेगा।

इसी समय से पूजा-अर्चना की शुरुआत होगी। ट्रस्ट की ओर से गंगा कुंड की पूजा के लिए पुजारी की व्यवस्था की जाएगी। यह मेला हर वर्ष मंदिर के पास से गुजर रही सुकड़ी नदी के किनारे करीब 4 किलोमीटर क्षेत्र में लगता है। आयोजकों का अनुमान है कि इसमें 4 लाख से अधिक लोग शामिल होते हैं। श्रद्धालु गौतम ऋषि के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। गौतम ऋषिट्रस्ट मीणा समाज ग्यारह परगना (सिरोही-जालोर-पाली) के अध्यक्ष रताराम मीणा ने समाज के लोगों से परंपरागत वेशभूषा में आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य बीते एक वर्ष में दिवंगत हुए समाज के लोगों की अस्थियों का विसर्जन करना है। मेले की व्यवस्थाओं की निगरानी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नोपाराम मीणा, सचिव रामलाल अमीरगढ़, सह कोषाध्यक्ष भैराराम पलासिया और मुख्य सलाहकार शेखर मीणा कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page