• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गौतम ऋषि मंदिर के पास नई बिजली लाइन पर मीणा समाज ने जताई आपत्ति

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही। पोसालिया के 11 परगना पंच जाजम हक नीयाव समिति मीणा समाज सिरोही जालोर पाली के संरक्षक बाबूलाल मीणा ने डिस्कॉम एसई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि 33 केवी फीडर पंचदेव शिवगंज से गौतम ऋषि मंदिर में 24 घंटे अलग बिजली सप्लाई के नाम पर मीणा समाज को भ्रमित किया जा रहा है। उनका कहना है कि काम मंदिर से आगे ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को 24 घंटे ग्रामीण बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए किया जा रहा।

ज्ञापन में बताया कि छिबागांव और कलदरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांवों को 24 घंटे बिजली से जोड़ने में अधिकांश भूमि वन भूमि है। इस वजह से विभाग के पास कोई विकल्प नहीं है। इसलिए धार्मिक आस्था स्थल गौतम ऋषि मंदिर का उपयोग किया जा रहा है। मीणा ने लिखा कि पंचदेव से चोटिला रपट, गौतम ऋषि और छिबागांव तक सड़कों के दोनों किनारों पर बिजली लाइन के खंभे सड़क सीमा से मात्र दो फीट दूरी पर लगाए जा रहे हैं। हर साल गौतम ऋषि मंदिर पर मीणा समाज के महापर्व शिवरात्रि और 3 दिवसीय वार्षिक मेले में भारी यातायात रहता है। ऐसे में बिजली पोल से दुर्घटना की पूरी संभावना है। वर्ष 2024 में मेलार्थियों का एक ट्रैक्टर चोटिला रपट से नीचे उतरते समय बिजली पोल से टकरा गया था। पोल टूटकर आधा बिजली लाइन के तारों से लटका रहा। बड़ी दुर्घटना टल गई। अब विभाग फिर काम करवा रहा है। इससे दुर्घटना हो सकती है।

हादसे की आशंका रहेगी:

ज्ञापन में यह भी कहा कि गौतम ऋषि मंदिर का विद्युतीकरण वर्ष 1993 में हुआ था। अब छिबागांव से कलदरी सड़क किनारे वीर बावजी मंदिर के पास से गौतम ऋषि मंदिर को जोड़ी जा रही बिजली लाइन के बीच मंदिर और सड़क के बीच नदी और वन विभाग की भूमि है। गौतम ऋषि का मेला नदी में लगता है।

Previous Post

बाली-पानी की समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, इस नम्बरो पर करे शिकायत

Next Post

14 को भरेगा गौतम ऋषि मेला, सुबह 4:30 बजे गंगा कुंड में होगा पूजन, 13 को होगा श्रदालुओ का आगमन

Next Post

14 को भरेगा गौतम ऋषि मेला, सुबह 4:30 बजे गंगा कुंड में होगा पूजन, 13 को होगा श्रदालुओ का आगमन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page