
PALI SIROHI ONLINE
विद्युत विभाग फालना खंड क्षेत्र के फालना, बाली, बेड़ा और नाणा उपखंड हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी कामगारों, मंत्रालयिक कार्मिकों और अभियंताओं ने हिस्सा लिया। सहायक अभियंता राजकुमार मीणा, रवि टाक और उज्जवल मीणा ने सुरक्षा नियमों को विस्तार से समझाया। अवधेश राज सिंह और दिनेश सुथार ने राजस्व वसूली और खराब मीटर को गति से बदलने ने गुर सिखाए। इंद्रजीत मीणा और रविन्द्र कुमार स्पॉट बिलिंग और NCMS के संबंध में सुधार के तरीको और सुधार की महत्ता को समझाया। हर्षवर्धन सिंह और श्याम सिंह ने स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई।
प्रशिक्षण शिविर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बाली के मैनेजर रजत सिंह देवड़ा और बैंक के प्रदीप बीरावत ने तकनीकी कार्मिकों को अप्रैल, 25 SBI और JdVVNL के मध्य हुए MoU की जानकारी दी और सभी को अपने बैंक खातों में आवश्यक सुधार करवाने की अपील के साथ साथ मिलने वाले परिलाभों के विषय में जानकारी दी।
LIC के सहायक मैनेजर दिलीप सिंह और भंवर लाल टेलर ने वित्तीय नियोजन के साथ इंश्योरेंस संबंधी जानकारी को गहरी से समझाया।
प्रशिक्षण का संचालन रमेश मीणा ने किया। अधिशाषी अभियंता निमेन्द्र राज सिंह ने पीएम सूर्याघर के परिलाभों को आमजन तक पहुंचने की अपील की साथ ही सभी को सुरक्षा नियमों के अनुरूप स्वयं, साथियों और आम जन को सुरक्षित रखने की अपील की और आम जन की सेवा हेतु तत्पर रहने की अपील की। बैठक में देश सेवा में शहीद हुए फ्लाइंग लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में महेंद्र मीणा, पोसा राम, परबत सिंह, विशन सिंह, मुकेश, महेंद्र, गोवर्धन आदि 70 से अधिक कार्मिक उपस्थित रहें।







