PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के फालना में दीपावली की रात को पटाखे की चिंगारी से लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और तीन दुकानें खाक हो गईं।
मामले में फालना थानाप्रभारी पन्नालाल ने बताया घटना में उषा पूनमिया, उनके पति प्रकाश पूनमिया और जेठ गौतम पूनमिया की मौत हो गई थी। वारदात को लेकर दो युवकों मांगीलाल और सुरेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच जारी है।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने जताया शोक
दीपावली के रात हुए इस हादसे पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर कर शोक जताया है।
ओम माथुर ने घर जाकर की संवेदना व्यक्त
पाली जिले के बेडल गांव (फालना) निवासी केरलम के राज्यपाल ओम माथुर मंगलवार को फालना में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घर जाकर घटना पर दुख व्यक्त किया।
यह है घटना
बता दें कि दीपावली की रात 8 नंवबर को फालना के स्वर्ण मंदिर के पास कॉस्मेटिक शॉप के बाहर लगी अस्थाई पटाखा शॉप में चिंगारी से आग लग गई थी।
दुकान के आगे कुछ युवक आतिशबाजी कर रहे थे। ऐसे में चिन्गारी पटाखों पर गिरने से एक के बाद एक तीन दुकानें जल गई।
हादसे में फालना निवासी कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया, उनके पति प्रकाश पूनमिया और जेठ गौतम पुनमिया की मौत हो गई थी।




