PALI SIROHI ONLINE
बाली-बाली के फालना-खुडाला नगरपालिका चुनाव में मतदान के दौरान वार्ड 8 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के सामने ही एकदूसरे को मुक्के मारे और चांटे जड़ दिए।
विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग करवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।


