• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दुजाना मे हत्या के प्रयास की घटना मे वांछित पोसाराम, महावीर,पप्पु गिरफतार, सरिया व लाठिया बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/महावीर मेवाडा

पाली पुलिस की अपराधियो के विरूद्ध बडी कार्यवाहीसाण्डेराव पुलिस द्वारा दिनांक 03.07.2026 की रात्री मे दुजाना मे हुई हत्या के प्रयास की गम्भीर घटना मे वांछित मुलजिमानो के विरूद्ध बडी कार्यवाही।प्रकरण मे वांछित मुलजिम पोसाराम, महावीर व पप्पु कुमार गिरफतार- मुलजिमानो से घटना में प्रयुक्त सरिया व लाठिया बरामद।

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन मे,  चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बाली के मार्गदर्शन में व  जितेन्द्रसिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक वृत सुमेरपुर के सुपरविजन में दिनांक 03.07.2026 की रात्री में करीब 09 बजे मौजा दुजाना मे आरोपीया द्वारा प्रार्थी पर जान से मारने की नियत से कैम्पर गाडी से टक्कर मारकर लाठियो व सरियो से मारपीट कर हत्या के प्रयास की घटना में वांछित मुलजिमानो की दस्तयाबी हेतु मन थानाधिकारी श्यामराजसिंह नि.पु. पुलिस थाना साण्डेराव के नेतृत्व मे निम्नांकित विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीमः-
1.  श्यामराजसिंह नि.पु. पुलिस थाना साण्डेराव
2. किशनसिंह सउनि पुलिस थाना साण्डेराव
3. सुरेन्द्रसिंह कानि 1458 पुलिस थाना साण्डेराव
4.  पाबुसिंह कानि 1358 पुलिस थाना साण्डेराव
5.  देवीसिंह कानि 760 पुलिस थाना साण्डेराव

घटना का सारांशः प्रार्थी  रतन देवासी पुत्र मोतीराम जाति देवासी उम्र 39 साल पेशा प्रा नौ. निवासी दुजाणा पुलिस थाना साण्डेराव पाली ने पर्चा बयान किया कि मै व सवाराम पुत्र नगाराम देवासी निवासी दुजाणा दोनो मेरे भाणेज ललित कुमार की स्कॉर्पीयो गाडी नं. RJ24UA3387 लेकर तखतगढ से दुजाणा आ रहे थे तब रात्री में करीब 8 से 9.00 पीएम के बीच दुजाणा गांव से पहले चामुण्डा टेन्ट हाउस के आगे पहुंचे कि पिछे से एक बिना नम्बरी केम्पर सफेद रंग की आई जिसके चालक ने मेरी स्कार्पीयो को ओवर टेक करके आगे ले जाकर रोकी तब मैने मेरी स्कॉर्पीयो के ब्रेक लगाये तब केम्पर वाले ने केम्पर को थोडी आगे ले जाकर जोर से पिछे लाकर मेरी स्कॉर्पीयो को रोड से नीचे उतार दिया उसके बाद स्कॉर्पीयो के अन्दर मै बैठा था तब केम्पर के अन्दर से चार व्यक्ति हाथो मे सरीये व लाठीया लेकर नीचे उतरे जिसमे से एक व्यक्ति पोसाराम पुत्र तलसाराम देवासी नि. बलाना था। पोसाराम ने पुरानी रंजिश को लेकर अपने चारो सार्थीयों के साथ मिलकर मेरे उपर जान से मारने की नियत मेरी स्कार्पीयो की फाटक खोलकर मेरे सिर पर वार करने लगा तब मैने मेरे दोनो हाथो से सिर का बचाव किया जिससे मेरे दोनो हाथो पर चोटे आई तथा मेरे पेट पर व दाहिने पांव की जांघ पर चोटे आई वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 102/2026 धारा 189 (2), 126(2), 115(2), 109, 324 (6), 351 (3) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गैरसायल का विवरणः-
1. पोसाराम पुत्र  तलसारामजी उम्र 37 साल पेशा व्यापार निवासी बलाना पुलिस थाना तखतगढ जिला पाली
2. महावीर पुत्र  मदनलाल उम्र 20 साल पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी बलाना पुलिस थाना तखतगढ जिला पाली
3.पप्पु कुमार पुत्र  सकाराम उम्र 20 साल पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी महावीर बस्ती तखतगढ पुलिस थाना तखतगढ जिला पाली

Previous Post

नाना-रेला गांव में विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

Next Post

बाली-रडावा में 13 लाख की नकबजनी का खुलासा, शातिर नकबजन नाणा निवासी भैराराम जोगी गिरफ्तार

Next Post
बाली-रडावा में 13 लाख की नकबजनी का खुलासा, शातिर नकबजन नाणा निवासी भैराराम जोगी गिरफ्तार

बाली-रडावा में 13 लाख की नकबजनी का खुलासा, शातिर नकबजन नाणा निवासी भैराराम जोगी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page