• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रांसफार्मर और घर में लगी आगः हथाई गांव में घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
ट्रांसफार्मर और घर में लगी आगः हथाई गांव में घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

PALI SIROHI ONLINE

डूंगरपुर-डूंगरपुर जिले में आग लगने की 2 अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोवड़ा थाना क्षेत्र के हथाई गांव में एक कच्चे घर में आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

वहीं, डूंगरपुर शहर के आदर्श नगर लिंक रोड पर एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने से कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।हथाई गांव में मुकेश कुमार पुत्र थाना बरंडा मीणा के घर में रविवार रात आग लगी। मुकेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे एक पड़ोसी ने घर में आग की लपटें देखकर शोर मचाया।

आग के कारणों का नहीं चला पता

पड़ोसी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े और जेवर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, परिवार के बाहर सोने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कई घंटों बिजली गुल रही

दूसरी घटना डूंगरपुर शहर के आदर्श नगर लिंक रोड पर हुई, जहां एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के बिजली के तार भी चिपक गए। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण आदर्श नगर और आसपास के इलाकों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Previous Post

पति-बच्चों के साथ टहल रही महिला से लूटःबाइक सवार बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र और पेंडिल तोड़ा

Next Post

स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौतः काम पर जाते समय मारी टक्कर, ड्राइवर के खिलाफ भाई ने दी रिपोर्ट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page