• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पति-बच्चों के साथ टहल रही महिला से लूटःबाइक सवार बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र और पेंडिल तोड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
पति-बच्चों के साथ टहल रही महिला से लूटःबाइक सवार बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र और पेंडिल तोड़ा

PALI SIROHI ONLINE

डूंगरपुर-डूंगरपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात के अंधेरे में एक महिला को निशाना बनाते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला के गले से करीब 2 तोला सोने का मंगलसूत्र तोड़कर रफूचक्कर हो गए।

हाउसिंग बोर्ड निवासी मंजूला यादव अपने पति प्रवीण यादव और बच्चों के साथ रात को खाना खाने के बाद वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदर थाना सर्किल के पास बाइक पर आए 2 बदमाशों ने मंजुला यादव को निशाना बनाया।

अचानक की लूट, हो गए रफूचक्कर

बदमाशों ने तेजी से मंजूला के करीब बाइक रोकी और उनके गले पर झपट्टा मारकर करीब 2 तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया। वारदात इतनी अचानक हुई कि जब तक पीड़िता और उनका परिवार कुछ समझ पाता, तब तक दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर तेजी से आंखों से ओझल हो गए।

घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। वही घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। सरेराह चेन स्नेचिंग की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए शहर के सभी मुख्य रास्तों और चौराहों पर नाकेबंदी करवा दी है।फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से शहर के आम नागरिकों और खासकर महिलाओं में सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है।

Previous Post

बाली में जवाई ईको टूरिज्म आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला 19 व 20  को दो पारियों में होगी

Next Post

ट्रांसफार्मर और घर में लगी आगः हथाई गांव में घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

Next Post
ट्रांसफार्मर और घर में लगी आगः हथाई गांव में घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

ट्रांसफार्मर और घर में लगी आगः हथाई गांव में घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page