PALI SIROHI ONLINE
डूंगरपुर-डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धंबोला थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात को सीमलवाड़ा तहसील के पास किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पहचान नहीं होने पर शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया था।
मृतक की पहचान धरमपुरी निवासी 20 साल के सुनील रोत के तौर पर हुई। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुनील शनिवार शाम को घर से पैदल निकला था और वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव रविवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी

