• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अनादरा में साधु को 50 फीट घसीटा, लाठियों से पीटाः गहने और 50 हजार रुपए लूटने का आरोप, दो आरोपियों को गांव वालों ने पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 6, 2026
in Local
0
अनादरा में साधु को 50 फीट घसीटा, लाठियों से पीटाः गहने और 50 हजार रुपए लूटने का आरोप, दो आरोपियों को गांव वालों ने पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के कुड़ा मामाजी मंदिर में बीती रात एक साधु पर 5-6 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने साधु के साथ मारपीट कर लूटपाट की। मगर शोर होने पर ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं गंभीर घायल साधु को इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया है।

घायल साधु शम्भू भारती ने बताया- शनिवार रात 11 बजे एक बोलेरो कैंपर और बाइक पर सवार होकर 5-6 बदमाश मंदिर आए। बदमाशों ने उनसे शराब और गांजे की मांग शुरू कर दी। जब यह सब देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

मारपीट कर की लूट

साधु ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले उन्हें निर्वस्त्र किया। इसके बाद 50 फीट तक जमीन पर घसीटकर बुरी तरह से मारपीट की। धारदार हथियारों और लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके बाद बदमाशों ने साधु के कान में पहनी मुरकी, पैर में पहनी पेड़ी और पास रखे करीब 50 हज़ार रुपए चुरा लिए। लूटपाट के बाद भागते समय बदमाश पास में बंधी गाय को भी खोलकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण, दो आरोपियों को पकड़ा

हमले और मारपीट के दौरान साधु के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। भीड़ को आता देख बदमाश भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर मौके से 2 बदमाशों को पकड़ लिया और तुरंत अनादरा पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल किशनलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी भरत सिंह और महेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौके से भागे अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

इलाज के लिए उदयपुर रेफर, सीआई ने कहा- रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

घायल साधु शम्भू भारती को तुरंत अनादरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरोही रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सिरोही से उदयपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सीआई अमराराम ने बताया कि फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है, साधु द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

भीनमाल में निभाई समंदर हिलोरने की पारंपरिक रस्मः जाकोब तालाब, बाल संबंध सहित कई गांवों में हुआ आयोजन

Next Post

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौतः धंबोला में हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

Next Post
तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौतः धंबोला में हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौतः धंबोला में हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page