• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेकाबू जीप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल सहित तीन की मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 27, 2026
in Local
0
बेकाबू जीप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल सहित तीन की मौत

PALI SIROHI ONLINE

डूंगरपुर। जिले के वरदा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित जीप ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

वरदा निवासी दिग्विजय पुत्र धुल सिंह ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता धुल सिंह पुत्र कूर सिंह चौहान और उनका चचेरा भाई महिपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह चौहान अपनी ड्यूटी खत्म कर दो अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे। रास्ते में गोल आम्बा गांव के समीप पीछे से आई एक तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजन दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने धुल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिपाल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान महिपाल सिंह की भी मौत हो गई।

मृतक धुल सिंह राजस्थान आर्म्स बटालियन (बाहरी सुरक्षा) में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और वर्तमान में जिला कारागृह में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, उनके चचेरे भाई महिपाल सिंह तिजवड़ स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। पैतृक गांव वरदा में धुल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।भागने की फिराक में आंतरी के पास मारी टक्कर
पहला हादसा करने के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान आंतरी के पास उसने एक अन्य मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दूसरी टक्कर में हिराता तालाब फला निवासी दिनेश पुत्र हरिप्रसाद रोत और बयोड़ा निवासी संदीप पुत्र देवा उर्फ देवीलाल रोत गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक दिनेश उदयपुर में डीएमएलटी का कोर्स कर रहा था और वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता काश्तकार और माता गृहिणी हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous Post

पाली-तालाब में डूबा युवकः मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसला, गोताखोर की मदद से निकाला गया शव

Next Post

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब गांधीग्राम तक चलेगी,26 अगस्त से बदलेगा टर्मिनल-चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर नया ठहराव मिला

Next Post
जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब गांधीग्राम तक चलेगी,26 अगस्त से बदलेगा टर्मिनल-चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर नया ठहराव मिला

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब गांधीग्राम तक चलेगी,26 अगस्त से बदलेगा टर्मिनल-चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर नया ठहराव मिला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page