
PALI SIROHI ONLINE
डुंगरपुर-खबर राजस्थान के डूंगरपुर जिले से है। जिले के आसपुर थाना इलाके में गुरुवार रात हुए एक बड़े हादसे ने एक ही परिवार के दो जवान बेटे छीन लिए। दोनों भाईयों की उम्र 23 और 24 साल थी। दोनों ने एक ही सेकंड के दौरान अपनी मां के सामने ही दम तोड़ दिया। मां की हालत भी स्थिर बनी हुई है। इस घटना के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा है।
दरअसल आसपुर थाना क्षेत्र में स्थित रामा टांडा गांव की यह पूरी घटना है। गांव में रहने वाले राहुल और दिनेश की जान चली गई। दोनों भाई कल रात अपनी मां के साथ खेतों की ओर गए थे। दोनों बेटों ने पहले खेतों में एंट्री ली थी और मां पीछे थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने खेतों में फसल को पानी देना शुरू किया, तो अचानक करंट फैल गया। करंट आने से एक पल में ही दोनों भाईयों की मौत हो गई। मां उस ओर दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई और अचेत हो गई।
परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो हंगामा मच गया। दोनों भाईयों को तुरंत ही नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। मां को भी अस्पताल लाया गया और बाद में उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आसपुर थाना पुलिस को बताया कि बिजली विभाग से कई बार डीपी हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। अब एक साथ दो भाईयों की जान चली गई।