
PALI SIROHI ONLINE
जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई
रेंज स्तरीय पुलिस दिवस पर जालौर में आयोजित समारोह मे, देसूरी उपखंड के अनेवा निवासी साहयक पुलिस उप निरक्षक सुरेशदान हुए सम्मानित
पुलिस विभाग अधिकारियों एव साथियो सहित ईस्ट मित्रों ने दी बधाई
देसुरी। रेंज स्तरीय पुलिस दिवस पर जालौर में आयोजित समारोह मे देसूरी उपखंड के अनेवा निवासी साहयक पुलिस उप निरक्षक सुरेशदान मोहनसिंह चारण को जोधपुर संभाग आईजीपी विकास कुमार द्वारा सर्वोत्तम सेवा पदक एवं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित करने पर ईस्ट मित्रों एवं समाज बंधुओ ने सुरेश दान चारण को बधाई दी। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनरल लिस्ट उपखंड अध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत ने बताया कि मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सहायक उप निरीक्षक सुरेश दान चारण सदैव अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश सेवा से जुड़े हुए हैं। आपका व्यवहार हमेशा कर्तव्य एवं न्याय के प्रति सदैव अग्रणी रहा है आप जब से पुलिस में हैं तब से मुख्यालय पर अपनी सराहनीय सेवाओं से कई बार सम्मानित हो चुके हैं.। रेंज स्तर पर सम्मानित होने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत जितेंद्र सिंह गहलोत नारलाई सरपंच शेखर मीणा सेवानिवृत्ति एडिशनल एसपी नारायण दान चारण पुलिस निरीक्षक बलभद्रसिंह पुलिस निरीक्षक हनुमतसिंह सिसोदिया सब इंस्पेक्टर मंनमंथ आडा सब इंस्पेक्टर रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित मंडार सब इंस्पेक्टर हरि सिंह राजपुरोहित देसुरी सब इंस्पेक्टर राजेंद्रसिंह जैतपुरा सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पुरी गोस्वामी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भंवर घांची एडवोकेट अभय सिंह राजपुरोहित कल्याण सिंह चारण गिरधारी सिंह चारण सहित ईस्ट मित्रों ने बधाई दी।


