• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नारलाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत 2 घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 25, 2026
in Local
0
नारलाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत 2 घायल

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक भाई को बहन और भांजे को लिफ्ट देना जीवन भर का न भूलने वाला दर्द दे गया। भाई अपनी बहन और भांजे को बाइक पर बिठाकर घर छोड़ने जा रहा था। बीच रास्ते अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई और मामा-भांजा घायल हो गए। घटना पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में नारलाई गांव के पास मंगलवार शाम की है।

बहन और भांजे को बाइक पर बैठाकर घर जा रहे थेनारलाई गांव निवासी 36 साल की कमला पत्नी प्रकाश कुमार मंगलवार शाम अपने 14 साल के बेटे अक्षय के साथ खेत से पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में उनके 60 साल के भाई भंवरलाल पुत्र पन्नालाल मिले।

बहन और भांजे को पैदल जाते देखकर भंवरलाल ने बाइक रोकी और दोनों को बैठाकर नारलाई की ओर चल पड़े।देसूरी रोड पर अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

देसूरी रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक से उछलकर नीचे गिर गए और घायल हो गए।

घायलों को रात में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने कमला को मृत घोषित कर दिया। घायल अक्षय और भंवरलाल का इलाज जारी है।तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

कमला के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। हादसे में मां की मौत से तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

कमला के पति प्रकाश कुमार को जब हादसे की खबर मिली तो वे हॉस्पिटल में रोने लगे। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला।

Previous Post

मंदिर जा रहे RAS अफसर की हादसे में मौत, फरवरी में होनी थी शादी; 17 दिन पहले बहन बनी सरपंच

Next Post

मालियावास के काली माता मंदिर से नकदी चोरी:अज्ञात चोर दानपात्र तोड़कर ले गए रुपए, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page