PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के पास सियावा ग्राम पंचायत के मालियावास स्थित काली माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटे और घटना पर नाराजगी जताई।
मंदिर के पुजारी के अनुसार, रात में चोर मंदिर में घुसे और दानपात्र उठाकर मंदिर से कुछ दूरी पर ले गए। वहां दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। चोर मंदिर से कोई अन्य सामान नहीं ले गए
सुबह पुजारी ने ग्रामीणों को दी चोरी की जानकारी
सुबह पुजारी को चोरी की घटना का पता चला तो उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। फिलहाल ग्रामीणों की ओर से पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

