PALI SIROHI ONLINE
देसुरी-मंगरी के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
देसूरी क्षेत्र में मंगलवार रात माताजी मंगरी के पास एक डंपर ने बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक मेवाड़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। घायलों की पहचान एवं उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


