PALI SIROHI ONLINE
बाली-जमीन विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में बांगड़ अस्पताल रेफर
बाली उपखण्ड के पांडा कुण्डाल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार परताराम (25) अपने घर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान जमीन की पुरानी रंजिश के चलते परिवार के ही एक सदस्य ने पीछे से आकर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने युवक के साथ मारपीट भी की।
घटना के दौरान परिजनों ने बीच-बचाव कर घायल परताराम को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमले के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

https://www.instagram.com/reel/DaPIOaXzIHr/?igsh=NDdsYmVlMHZmaGQ=
वीडियो


