
PALI SIROHI ONLINE
बाली-पाली जिले के देसूरी में अटाटिया गांव के माड़पुर में एक किसान की भैंसे के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान रूप सिंह (75) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया-सोमवार शाम को अटाटिया निवासी रूप सिंह अपने कृषि कुएं पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक भैसे ने अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना के समय पड़ोस में काम कर रहे एक अन्य किसान ने इस घटना को देखा और तुरंत बुजुर्ग के परिजनों को सूचित किया।
परिजन घायल रूपसिंह को देसूरी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही देसूरी पुलिस अस्पताल पहुंची। घटनास्थल खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में आने के कारण देसूरी पुलिस ने खिंवाड़ा थाना को सूचित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। आगे की कार्यवाही जारी है।


