देसूरी एसीबीईओ ने जूणा के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
PALI SIROHI ONLINE
देसूरी एसीबीईओ ने जूणा के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश सादड़ी 16अप्रेल। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने मोरखा पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूणा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय जूना अरट जूणा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यवाहक संस्था प्रधान महेश कुमार ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रार्थना सभा का अवलोकन कर सराहा तथा विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में समाचार पत्र पठन, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी व स्पेलिंग कथन का महत्व बताया कि इनसे हमारा ज्ञान अद्यतन होता है,हम देश दुनिया की नवीनतम घटनाओं से रुबरु होते हैं,
हमारा सामान्य ज्ञान व शब्दकोश समृद्ध होता है। माली ने दिनचर्या बनाकर नियमित स्वाध्याय के लिए भी प्रेरित किया तत्पश्चात माली ने कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया
तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर प्रवेशोत्सव व निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए व प्रोजेक्ट सुलेख की जानकारी देकर इसकी अच्छी तरह से क्रियान्विति करने को कहा। कार्यवाहक संस्था प्रधान महेश कुमार ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर हरिमोहन , जोगाराम,सरिता कुमारी, संगीता गुर्जर, आशा राम मीणा,योगेश भार्गव,विजय सिंह राठौड़,अशोक पालीवाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
तत्पश्चात माली ने इसी परिसर में चल रहे राजकीय प्राथमिक विद्यालय जूना अरट,जूणा का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रधान पुष्पेंद्रसिंह व पूनाराम सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से शैक्षणिक सहशैक्षणिक प्रगति जानकर संबलन प्रदान करते हैं।

