
PALI SIROHI ONLINE
अमृत माली
दुदेश्वर महादेवजी मेले व गैर नृत्य मे उमड़ा जनसेलाब
बाली- उपखण्ड के दातीवाड़ा गांव मे दुदेश्वर महादेव जी मेले व गैर नृत्य के आयोजन मे लोगो ने जमकर नाचने का लुफ्त उठाया, दुदेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा आयोजित मेले व गैर नृत्य मे जालौर व बाड़मेर की गेरो ने भाग लिया, बाहर से आए गैर नृत्य कलाकार जालोरी व बाड़मेरी अंदाज मे जोरदार गैर नृत्य की प्रस्तुतिया देकर मेले मे चार चाँद लगा दिए,
गैर नृत्य व मेले के आयोजन मे पुजारी मदन लाल लुहार का विशेष सहयोग रहा, बाहर से आए गेरियो का ट्रस्ट द्वारा माला पहना कर सम्मान किया गया, दुदेश्वर महादेव ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष गोमाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष हरिलाल गर्ग, महिपाल जैन, शैलेश जैन, वीणा बेन जैन, देवाराम प्रजापत, जोगाराम देवासी, रामलाल चौधरी, रतन सिंह राठौड़, हसमुख मालवीय, नारायण माली, नैनाराम मेगवाल, हरिलाल हीरागर, खेताराम चौधरी, अमृत माली सहित छत्तीस कौम ग्रामवासियो का सहयोग रहा।
फोटो – दातीवाड़ा दुदेश्वर महादेव मंदिर प्रागण मे गैर नृत्य की झलक।


