
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि राज्यपाल से लेकर न्यायपालिका, उपराष्ट्रपति और देश के लोकसभा स्पीकर तक सभी दबाव में हैं। BJP का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।
पार्लियामेंट का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि पिछली बार लोकसभा और राज्यसभा से करीब 150 एमपी को सस्पेंड कर दिया गया। आजादी के बाद इतिहास में पहली बार BJP ने पार्लियामेंट नहीं चलने दी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के उपराष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर जिस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं, वो दबाव में ही काम कर रहे हैं। बिना दबाव के इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते। विपक्ष के बिना पक्ष नहीं हो सकता, विपक्ष है इसलिए पक्ष का महत्व है।
गहलोत ने कहीं ये बड़ी बातें…
पार्टी के 6 लोगों को सस्पेंड किया
राजस्थान विधानसभा जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा-विधानसभा स्पीकर ने हमारी पार्टी के 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया जबकि वह खुद भी मुख्यमंत्री रहे उनके कार्यकाल में भी कई बार विरोध हुआ लेकिन एक बार चेतावनी देने के लिए सस्पेंड कर दिया लेकिन लंबे समय तक किसी को सस्पेंड नहीं रखा, लेकिन विधानसभा के स्पीकर डोटासरा को सदन से बाहर निकाल कर उनके ऊपर 1 घंटे की डिबेट रख रहे हैं क्या यह संविधान के अंतर्गत हो रहा है।
पता नहीं भजनलाल जी मुख्यमंत्री रहेंगे या?
वासुदेव देवनानी को लेकर कहा कि हमने सुना है कि उनका नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में चला है। पता नहीं भजनलाल जी मुख्यमंत्री रहेंगे या वह रहेंगे यह तो वह जाने लेकिन खबरें दिल्ली से आने लगी है इसको लेकर मैं पूर्व में भी कहा था। कहा राज्यपाल चुनी हुई सरकारों में दखल दे रहे हैं। ये और देश देख रहा है।
मुख्यमंत्री काले झंडे से बहुत डरते हैं
सीकर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को NSUI के कार्यकर्ताओं की ओर से काले झंडे दिखाने का उन्होंने जिक्र किया। कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री काले झंडे से बहुत डरते हैं लेकिन हम तो यह मानते हैं कि इससे नजर नहीं लगती है। मैं तीन बार मुख्यमंत्री रहा कभी मुझे काले झंडे दिखाए भी होंगे तो मैंने कभी फोन नहीं किया कि जिन लड़कों ने मुझे काले झंडे दिखाए उनका आपने क्या इलाज किया।
आज कार्यपालिका डिस्टर्ब है
गहलोत ने कहा कि आज कार्यपालिका डिस्टर्ब है। ED, इनकम टैक्स, CBI जैसी संस्थाएं देश हित में बनी है, लेकिन आज तीनों एजेंसियां दबाव में काम कर रही है। उन्होंने UPSC में लेटरल एंट्री को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कार्यपालिका के अंदर IAS, IPS बनते हैं लेकिन अभी नया फार्मूला लेकर आए हैं कि बगैर एग्जाम दिए आप जॉइंट सेक्रेटरी बन सकते हैं।
मन से संविधान को स्वीकार नहीं किया
राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो उनकी दुश्मन मानते हैं, लेकिन हम उन्हें दुश्मन नहीं मानते हैं। RSS ने कभी मन से संविधान को स्वीकार नहीं किया। मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा की बात कही, अब धर्मनिरपेक्ष व समाजवाद शब्द हटाने की बात कर रहे हैं। जातिगत जनगणना राहुल गांधी के दबाव से हुई।
भजनलाल को यमुना का भागीरथ बताना गलत
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भजनलाल ने सीकर में अपने खर्चे पर होर्डिंग लगवाकर खुद को यमुना का पानी लाने वाला भागीरथ बताया, जबकि वो यमुना का पानी नहीं ला सकते। लक्ष्मणगढ़ में 1500 करोड़ की लागत से गहलोत ने स्वीकृत किए थे, जिससे वहां फ्लोराइड मुक्त पानी मिल रहा है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो 9 माह तक सोते रहे, अब कह रहे हैं सब गुड गोबर हो गया।
जूली का चैलेंज, डेढ़ साल में एक भी कॉलेज-तहसील नहीं खोली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में मुख्यमंत्री को चैलेंज किया। कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर जैसी एक भी बिल्डिंग बनाई हो या इसकी कागजों में भी योजना बनाई हो तो बताएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डेढ़ साल में कई गांवों में दौरे कर आए, लेकिन एक भी कॉलेज, GSS या तहसील नहीं खोली। लोग उन्हें बुलाते हैं कि कुछ देकर जाएंगे, लेकिन वो एक भी घोषणा नहीं कर पाए।
जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। इसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहे।


